Advertisement
06 April 2017

3 दिन में 53 लाख लोगों ने क्यों देखा यह वीडियो

बांग्लादेश में बना एक वीडियो इन दिनों वाइरल है। घरेलू हिंसा की शिकार औरतों के लिए बनाए इस वीडियो में बिना कुछ कहे सब कह दिया गया है। इस वीडियो को तीन दिन में 53 लाख बार देखा जा चुका है। घरेलू हिंसा की शिकार एक लड़की ब्यूटी पार्लर में है और अपन लंबे खूबसूरत बाल कटवा देती है। बाल काटने वाली लड़की को वह छोटे और छोटे करने के लिए कहती जाती है। काफी छोटे होने के बाद लड़की उन्हें हाथ में पकड़ कर कहती हैं, इन्हें इतने छोटे कर दो कि ये बाल किसी के हाथ में न आ सकें।

वीडियो के आखिरी में अपनी बात कहने और शिकायत दर्ज कराने के लिए एक टोलफ्री नंबर भी आता है। एक स्लाइड बताती है कि हर 100 में से 80 महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। बाल स्त्रियों का गहना है इसे उनकी कमजोरी बन बनाइए। वीडियो एक विरोधाभास की तरफ भी बहुत हल्के से इशारा करता है। उसी ब्यूटी पार्लर में शादी करने जा रही एक लड़की दुल्हन के भेष में सज कर खुशी से निकलती है वहीं दूसरी ओर एक लड़की शादी के बाद घरेलू हिंसा से परेशान होकर अपने बालों का बलिदान दे देती है।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: domestic violance, dhaka, घरेलू हिंसा, ढाका
OUTLOOK 06 April, 2017
Advertisement