Advertisement
22 November 2017

वायरल वीडियो: दो साल पहले ऐसे दिखती थीं मिस वर्ल्ड मानुषी

Twitter

भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज जीत कर लाने वालीं मानुषी छिल्लर की चारो तरफ चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम आदमी तक मानुषी को उनकी कामयाबी पर बधाई दे रहे हैं। इस दौरान एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 साल पुरानी मानुषी छिल्लर दिखाई दे रही हैं।

यह वीडियो तब का है जब मानुषी एमबीबीएस कर रही थीं। इस वीडियो में मानुषी कहती हैं, “मैंने यहां ऑल इंडिया की सीट सिक्योर की है। मैं बारह घंटे पढ़ने वाले बच्चों में से बिलकुल नहीं हूं। मैंने 12 क्लास में ही एआईपीएमटी की तैयारी शुरू कर दी थी। तभी मैंने रवि सर से फिजिक्स के लिए कोचिंग ली थी। क्योंकि सबसे ज्यादा एंट्रेंस के दौरान फिजिक्स में ही प्रॉब्लम आती है। फिजिक्स में सब कुछ कॉन्सेप्ट बेस्ड होता है।”

TAGS: Viral Video, Two years ago, Miss World Manushi, looked like this
OUTLOOK 22 November, 2017
Advertisement