21 January 2021
डीएम से हो रही थी बात, तेजस्वी को बोलना पड़ गया....'हम तेजस्वी यादव बोल रहे', देखिए- फिर क्या हुआ
File Photo
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का एक फोन कॉल्स का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तेजस्वी पटना के जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में तेजस्वी यादव डीएम चंद्रशेखर सिंह से बात कर रहे हैं।
लेकिन, मजे की बात ये है कि डीएम को पता नहीं था कि वो तेजस्वी यादव से बात कर रहे हैं। लेकिन, जैसे हीं तेजस्वी ने अपना नाम बताया वैसे हीं डीएम चंद्रशेखर सिंह ‘सर सर’ कह कर संबोधित करने लगे।
Advertisement
बुधवार की देर शाम तेजस्वी यादव इको पार्क पहुंचे थे। यहां पर टीईटी अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को राजधानी पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे टीईटी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद अभ्यर्थी इको पार्क जाकर धरना देने लगे।