Advertisement
14 June 2015

एफटीआईआई में चौहान की नियुक्ति पर बवाल

एफटीआईआई में चौहान की नियुक्ति पर बवाल

छात्रों ने अभिनेता गजेंद्र चौहान को संस्थान की संचालन परिषद का अध्यक्ष नियुक्त करने के खिलाफ आज अपनी कक्षाओं का बहिष्कार किया। साथ ही परिषद के सदस्य प्रसिद्ध फिल्मकार जानू बरूआ ने भी आज कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान का नेतृत्व किसी दिग्गज व्यक्ति को ही करना चाहिए। असम के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बरूआ ने कहा, लोगों को लगता है कि आम तौर पर चीजें सही नहीं जा रही हैं। साफ तौर पर मेरी आपत्ति यह है कि मैं चाहता हूं कि सरकार गंभीरता से इस पर ध्यान दे।

छात्रों के एक प्रतिनिधि ने पीटीआई-भाषा से कहा कि चौहान परिषद के पूर्व प्रमुखों की दृष्टि एवं कद का मुकाबला नहीं करते और सत्तासीन भाजपा के साथ उनके संबंधों को देखते हुए यह नियुक्ति राजनीतिक रंग से रंगी है। चौहान को लोकप्रिय टीवी धारावाहिक महाभारत में युधिष्ठिर की उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।

TAGS: गजेंद्र चौहान, एफटीआईआई, जानू बरूआ, भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, FTII, students, protest
OUTLOOK 14 June, 2015
Advertisement