20 February 2016
प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त
प्रसार भारती में काजोल अंशकालिक सदस्य नियुक्त
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, बाजीगर, कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए चर्चित अभिनेत्री नवंबर, 2021 तक बोर्ड की अंशकालिक सदस्य होंगी। इस बारे में चर्चा करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि संभव है काजोल 24 फरवरी को प्रसार भारती बोर्ड की अगली बैठक में मौजूद रहेंगी।
समझा जा रहा है कि काजोल के पति अजय देवगन के भारतीय जनता पार्टी से करीबी संबंध हैं। उन्होंने बिहार चुनाव में पार्टी का प्रचार भी किया था और खुद काजोल ने असहिष्णुता वाले मुद्दे पर सरकार के पक्ष में बयान दिया था।