Advertisement
25 March 2015

निरूपमा राव नेटवर्क 18 में स्वतंत्र निदेशक

पीटीआइ

पूर्व विदेश सचिव निरूपमा राव को नेटवर्क 18 के निदेशक मंडल में स्वतंत्र निदेशक के बतौर नियुक्त किया गया है। नेटवर्क 18 मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी है जिसके पास टेलिविजन चैनल सीएनएन-आईबीएन और सीएनबीसी का स्वामित्व है।

इस नियुक्ति के साथ नेटवर्क 18 मीडिया एंड इंवेस्टमेंट्स सूचीबद्ध कंपनियों में कम से कम एक महिला निदेशक की नियुक्ति सबंधी सेबी के नियमों का अनुपालन कर लिया है।

नेटवर्क 18 ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने 25 मार्च को हुए अपनी बैठक में निरूपमा राव के नाम पर विचार किया और कंपनी के गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के बतौर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। 

TAGS: निरुपमा राव, पूर्व विदेश सचिव, नेटवर्क 18
OUTLOOK 25 March, 2015
Advertisement