Advertisement
28 February 2021

इसरो का PSLV-C51/अमेजोनिया-1 मिशन लॉन्च, अंतरिक्ष की यात्रा पर रवाना हुए 19 उपग्रह

TWITTER

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा देश के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) अमेजोनिया मिशन अंतरिक्ष के लिए रवाना किया जा चुका है।

इसरो के मुताबिक के पीएसएलवी-सी51 राकेट सुबह 10.24 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से एक लांच पैड के जरिए प्रक्षेपित किया गया। पीएसएलवी-सी51 के साथ 637 किलो वजनीय ब्राजील के उपग्रह अमेजोनिया-1 सहित 18 अन्य राकेट भी अंतरिक्ष में भेजे गए हैं।

इसरो के मुताबिक 2021 में देश का यह पहला अंतरिक्ष अभियान है। पीएसएलवी रॉकेट के उड़ान की समय सीमा एक घंटा 55 मिनट और सात सेकेंड की होगी।

Advertisement

इसरो प्रमुख के सिवन ने कहा कि इस मिशन में भारत और ISRO, ब्राजील द्वारा एकीकृत पहले उपग्रह को लॉन्च करने पर बेहद गर्व महसूस कर रहा हैं। उपग्रह बहुत अच्छे से काम कर रहा है। मैं ब्राजील की टीम को बधाई देता हूं।

TAGS: PSLV-C51 राकेट, Satish Dhawan Space Cente, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, PSLV-C51 rocket launched, ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान, Polar satellite launch vehicle, PSLV-C51 राकेट लॉन्च
OUTLOOK 28 February, 2021
Advertisement