Advertisement
31 October 2015

फ्रेंच गुयाना से 10 नवंबर को प्रक्षेपित होगा जीसैट 15 उपग्रह

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने दूरसंचार सेवाएं बढ़ाने के लिए इससे पहले संचार उपग्रहों जीसैट 14 और जीसैट 6 को प्रक्षेपित किया था। जीसैट 14 को जनवरी 2014 में जबकि जीसैट 6 को अगस्त 2015 में प्रक्षेपित किया गया था।  एरियनस्पेस ने एक बयान में कहा, अपने 10वें मिशन में एरियानस्पेस के वैज्ञानिकों ने हाल में जीसैट 15 उपग्रह को लांचर (एरियान 5) से जोड़ा।

इसमें कहा गया कि एरियनस्पेस के छठे भारी वजन वाले मिशन की तैयारियां पेलोड जोड़ने के चरण में हैं और जीसैट 15 उपग्रह प्रक्षेपण यान के साथ अपना पहला संपर्क स्थापित कर रहा है। इसरो द्वारा विकसित जीसैट 15 भारत को सी एवं केयू बैंड दूरसंचार और नौवहन सेवाएं उपलब्ध कराएगा। जीसैट 15 के मिशन की समयावधि 12 वर्ष होगी।

TAGS: Guena, GSAT 15, ISRO, एरियान 5, दूरसंचार सेवा, एरियनस्पेस
OUTLOOK 31 October, 2015
Advertisement