Advertisement
06 December 2019

एवोकाडो बनाम प्याज पर नई बहस

एवाकाडो बनाम प्याज पर नई बहस

राजनीतिक छींटाकशी तेज हुई तो दोनों गुणकारी फल चर्चाओं में, स्वास्थ्य विशेषज्ञ खुश

हम संतरा और नींबू के बारे में नर्सरी की कविताएं गाया करते थे। हमें बताया गया कि बात अगर शरीर के विकास की हो तो सेब से कहीं ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक नाशपाती होता है। हमने सेब और संतरा के बीच तुलना की तो पता चला कि ऐसा करना संभव नहीं है।

फलों पर मुहावरे हमारी बातचीत को और चटखारेदार एवं मजेदार बना देते हैं। लेकिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने पांच दिसंबर को देश के राजनीतिक पटल पर एवोकाडो (मैक्सिको में उगने वाला नाशपाती के आकार का महंगा फल) और प्याज की चर्चा करके इन्हें नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया।

Advertisement

अमीरी का तंज

लोकसभा में प्याज की बढ़ती कीमत पर चर्चाओं के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की टिप्पणी पर चिदंबरम ने प्रतिक्रिया में कहा, “वित्त मंत्री ने कल बताया कि वह प्याज नहीं खाती हैं। तो फिर वे क्या खाती हैं? क्या वे एवोकाडो खाती हैं? ”

चिदंबरम ने सीतारमण पर अमीरी का तंज ऐसे समय में किया जब आम आदमी महंगी होती प्याज को भी खरीद पाने में कठिनाई महसूस कर रहा है। कड़वाहट भरी राजनीति में चिदंबरम के इस कटाक्ष ने माहौल हल्का कर दिया। उनका यह व्यंग्य हर तरफ चर्चा का विषय बन गया।   

महंगा एवोकाडो

ब्रेकफास्ट, ब्रंच, स्टार्टर या डेजर्ट में मौसमी या फिर अनूठे फलों के बीच एवोकाडो के भी एक-दो टुकड़े सजाए जाते हैं। नई सहस्राताब्दी में यह फल दुनिया की सबसे आधुनिक खाद्य वस्तुओं में शुमार होने लगा है और यह खाने-पीने के शौकीनों के लिए स्टेपल फूड है। अत्यधिक महंगा यह फल इंस्टाग्राम पर भी तूफान ले आया है।

हालांकि पोषण के लिहाज से एवोकाडो से प्याज भिन्न नहीं है। इनकी कुछ पौष्टिकता इन्हें एक जैसा बनाते हैं। यही वजह है कि एवोकाडो और प्याज एक ही श्रेणी में आते हैं। दोनों ही सबसे स्वास्थ्यवर्धक खाद्य वस्तुएं हैं।

ये गुण एवोकाडो और प्याज को एक जैसा बनाते हैं।

फायबर से भरपूर होने के कारण ज्यादा ब्लग शुगर को नियंत्रित करते हैं।

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स, मिनरल और विटामिन की प्रचुर मात्रा होती है।

हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं।

आपकी आंत के माइक्रोबाइम में अच्छे बैक्टीरिया को पोषित करते हैं।

शरीर में जलन घटाते हैं।

वजन घटाने में मददगार होते हैं।

आपका ब्लड कोलेस्ट्रोल सुधारते हैं।

बाल और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।

TAGS: Avocados, Onion, Chidambaram, Nirmala Sitharaman, Finance Minister
OUTLOOK 06 December, 2019
Advertisement