Advertisement
10 July 2017

26 वर्षीय महिला ने एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म, पांचों स्वस्थ

दरअसल, एक साथ चार बच्चों के जन्म की घटना इंदौर की है, जहां एक अस्पताल में शनिवार रात को एक 26 वर्षीय महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें तीन लड़कियां और एक लड़का है। मां सहित चारों बच्चें पूरी तरह से स्वस्थ हैं। फिलहाल एहतियात के चलते बच्चों को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के केस 70 लाख में एक होते है। बच्चों के जन्म के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है।

इंदौर के मल्हारगंज निवासी मनीष कसेरा की पत्नी राधिका को शनिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। रात करीब 10 बजे डॉ. अपर्णा जैन ने डिलेवरी करवाई, जिसके बाद न सिर्फ घर वालों में बल्कि अस्पताल में भी खुशी की लहर दौड़ गई क्योंकि राधिका ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया।

डॉक्टर अपर्णा के मुताबिक, एक साथ 4 बच्चों की डिलेवरी होना रेयरेस्ट तो नहीं है लेकिन रेयर तो है। इस तरह के मामले 70 लाख में से एक होते हैं। सामान्य तौर पर जब एक स्पर्म एक एग से मिलता है तो गर्भ बनाता है, लेकिन जब स्पर्म और एग टुकड़ों में बंट जाते हैं तो जुड़वां बच्चे होते हैं और उनकी शक्ल सूरत एक जैसी होती है। डॉक्टर ने बताया, लेकिन इस केस में ऐसा नहीं है। इस केस में चार स्पर्म्स और 4 एग्स से मिला, जिसके कारण चारों बच्चों की शक्ल-सूरत अलग-अलग हो सकती है।

TAGS: 26 year old, woman, gave birth, 4 child, five healthy
OUTLOOK 10 July, 2017
Advertisement