Advertisement
14 February 2018

आंध्र प्रदेश: फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए किसान ने खेत में लगाया ‘सनी लियोनी’ का पोस्टर

File Photo

एक किसान ने अपनी फसल को बुरी नजर से बचाने के लिए एक अजीबोगरीब तरीका अपनाया है। ये वाकया है आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के बांदाकिंदिपल्ली गांव का है। जहां एक किसान ने अपनी खेती को बुरी नजर से बचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ‘सनी लियोनी’ का पोस्टर लगाया है।  

इस पोस्टर में सनी लियोनी लाल बिकनी में नजर आ रही हैं। जो पोस्टर सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। बताया जा रहा है कि इस किसान का नाम ए.चेंचू रेड्डी है। किसान ने फसल को बर्बाद होने से बचाने के लिए एक नहीं बल्कि सनी लियोनी की बिकीनी वाली दो फोटो खेत में लगाई हैं। इस पोस्टर पर तेलुगू में लिखा है, 'मुझसे जलना मत'।

ये है पोस्टर-

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बारे में पूछे जाने पर किसान रेड्डी ने बताया, ‘कई सालों से मेरी फसल खराब हो रही थी। मैंने कई टोने टोटके किए, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ।’ किसान ने बताया, ’सनी लियोनी को लोग पंसद करते हैं। ऐसे में लोग फसलों को नहीं बल्कि सनी लियोनी को देखेंगे। इससे मेरी फसलें बुरी नजरों से बच जाएंगी। इस बार फसलें अच्छी हुई हैं।' रेड्डी अपने खेत में ज्यादातर सब्जियां उगाते हैं।

रेड्डी ने बताया है कि उन्होंने अपने दोस्त के कहने पर सनी लियोनी की ये फोटो लगाई है। अब हर कोई सिर्फ सनी लियोनी को देखता है।

बता दें कि किसान रेड्डी अपनी इस अजीब तरकीब के कारण पूरे इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: to save the crop, from bad eyes, the farmer planted, the 'Sunny Leoni' poster, in the field
OUTLOOK 14 February, 2018
Advertisement