Advertisement
24 August 2018

महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर रेलवे दे रहा ये खास तोहफा

File Photo

26 अगस्त यानी रक्षाबंधन के मौके पर रेलवे महिलाओं को खास तोहफा देने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने रविवार को रक्षाबंधन के मौके पर छह महिला स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। रेलवे ने ट्विटर के जरिए विशेष ट्रेनों की जानकारी दी है।

दिल्ली से पलवल, गाजियाबाद और पानीपत के रूट पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रक्षाबंधन के दिन स्पेशल ट्रेनों को चलाने की घोषणा की है। 

रेलवे के अनुसार, ये फैसला रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को विशेष सुविधा देने के लिए लिया गया है, ताकि उन्हें सफर में किसी तरह की परेशानी न हो। भारतीय रलवे की दिल्ली डिवीजन ने जो छह महिला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, सभी स्थानीय हैं।

Advertisement

जानें इन ट्रेनों की समयसारणी-

इनमें एक ट्रेन 64491 (पलवल-नई दिल्ली) पलवल से सुबह 8:20 बजे चलकर करीब 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद 64492 (नई दिल्ली-पलवल) नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलकर शाम करीब 7:20 बजे पलवल पहुंचेगी। 64449 (गाजियाबाद-नई दिल्ली) गाजियाबाद से सुबह 8:30 बजे चलकर करीब 9:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 64450 (नई दिल्ली-गाजियाबाद) नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलकर शाम करीब 6:40 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। 64470 (पानीपत-नई दिल्ली) सुबह 6:40 बजे पानीपत से चलकर 8:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। 64469 (नई दिल्ली-पानीपत) नई दिल्ली से शाम 5:50 बजे चलकर शाम करीब 8:05 बजे पानीपत पहुंचेगी। 

TAGS: Delhi, Railways, Ladies Special Trains, Raksha Bandhan
OUTLOOK 24 August, 2018
Advertisement