Advertisement
27 September 2018

अपने 20वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर खुद को किया विश, लोगों से कहा थैंक्यू

अपने 20वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल बनाकर खुद को किया विश, लोगों से कहा थैंक्यू | File Photo

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल आज अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है। देश-विदेश के महान हस्तियों के बर्थ-डे पर डूडल बनाने वाले गूगल ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाकर खुद को बधाई दी है।

इस मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर डूडल शेयर किया है। इसके साथ ही गूगल ने करीब 1.37 मिनट का वीडियो अपलोड किया है जिसमें उसने अपने सभी प्रमुख सर्च दिखाए हैं।

गूगल ने शेयर किया वीडियो

Advertisement

गूगल द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में विभिन्न भाषाओं और देशों के लिए अलग-अलग परिणाम देने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही गूगल ने 20वीं वर्षगांठ को दिखाने के लिए Google to G20gle लिखा है।

गूगल ने कहा थैंक्यू

गूगल ने दुनिया के करोड़ों यूजर्स से मिलने वाले प्यार के लिए कई भाषाओं में उन्हें धन्यवाद भी ‌दिया है। गूगल वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन बन गया है। इस तरह से गूगल हमारे जीवन का हिस्सा बन गया है। गूगल पर हम चंद सेकेंड में ही किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यूं हुई Google की शुरुआत

1995 में स्टैहनफोर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी के दो छात्रों द्वारा एक कॉलेज प्रोजेक्ट की तरह गूगल शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे विश्व में इसका प्रभुत्व कायम हो गया।

पीएचडी के छात्रों लैरी पेज और सर्जी बिन ने google.stanford.edu एड्रेस पर एक इंटरनेट सर्च इंजन बनाया। शुरुआत में इसका नाम BackRub रखा गया था, मगर फिर बदल कर गूगल किया गया।

TAGS: Google, celebrates, 20 years, make doodle, this occasion
OUTLOOK 27 September, 2018
Advertisement