Advertisement
31 March 2018

देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी, जिन्हें गूगल ने किया याद

देश की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी, जिन्हें गूगल ने किया याद | File Photo

आज यानी 31 मार्च को भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी की 153वीं जयंती है। इस अवसर पर सर्च इंजन गूगल ने शानदार डूडल बनाकर भारत की पहली महिला डॉक्टर आनंदी गोपाल जोशी को सम्मानित किया है। Google ने अपने डूडल में आनंद गोपाल जोशी की एक तस्वीर लगाई है।


भारत की पहली महिला डॉक्टर के बारे में गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है, साल 1886 में, एक युवा चिकित्सक ने अमेरिका से आए एक जहाज से कदम रखते ही कोल्हापुर के अल्बर्ट एडवर्ड अस्पताल में महिला वार्ड के प्रभारी चिकित्सक की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक थीं। बताया जाता है उस वक्त उनकी उम्र मात्र 19 साल थी। उनका नाम आनंद गोपाल जोशी था, जिनकी कहानी साहस और दृढ़ता की प्रतीक है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टर आनंद जोशी का जन्म 31 मार्च 1865 को हुआ। उस वक्त महज 9 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी। उनके पति ने उन्हें अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद आनंद गोपाल जोशी ने महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्सिलवेनिया से मेडिकल डिग्री प्राप्त की।  इस डिग्री को अब ड्रक्सेल यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिसिन के नाम से जाना जाता है। डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने कुछ सपने देखे।

Advertisement

भारत में उनका सपना महिलाओं के लिए मेडिकल कॉलेज खोलने का था। गूगल ब्लॉग में आगे लिखा है कि डॉक्टर आनंद जोशी का युवा जीवन दुर्भाग्य से कम हो गया था जब अपने 22वें जन्मदिन से पहले ही तपेदिक की वजह से उनकी मृत्यु हो गई।

TAGS: Google doodle, marks, India's first lady doctor, Anandi Gopal Joshi's 153rd birthday
OUTLOOK 31 March, 2018
Advertisement