Advertisement
23 October 2017

इस शख्स ने मुंह में जलती मोमबत्तियां रखने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें वीडियो

File Photo

हमारे देश में टैलेंट से भरे लोगों की कमी नहीं है। मुंबई का एक ऐसा ही शख्स है जो अपने टैलेंट के जरिए सुर्खियों में बना हुआ है। मुंबई के रहने वाले दिनेश उपाध्याय ने अपने मुंह में कई जलती हुई मोमबत्तियां रखकर गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। दिनेश ने कोई पहला रिकॉर्ड कायम नहीं किया है बल्कि इससे पहले भी वह अपने हुनर के चलते तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। 

पेशे से स्कूल टीचर दिनेश ने हाल ही में गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड का एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। दिनेश उपाध्याय के ट्विटर अकाउंट के अनुसार, उन्होंने अभी तक कुल 89 गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाए हैं। इसके अलावा वे 57 लिम्का रिकॉर्ड और तीन ‌रिप्‍लेज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना चुके हैं।  

शेयर किए गए दिनेश के इस वीडियो में उन्होंने 22 जलती मोमबत्तियां अपने मुंह में रखी हुई हैं। हालांकि ये करनामा उन्होंने जुलाई में किया था। लेकिन गिनीज के शेयर करने के बाद यह वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 180 लोगों ने शेयर भी किया है।

Advertisement

इससे पहले बना चुके हैं कई रिकॉर्ड

इससे पहले भी दिनेश अपने अनोखे टैलेंट के वीडियो खुद के फेसबुक पेज पर डालते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक हाथ में सबसे ज्यादा(10 ) बिलियर्ड्स बॉल पकड़ने का रिकॉर्ड बनाया था। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सारे रिकॉर्ड होल्डर रहे दिनेश सबसे ज्यादा जलती मोमबत्ती मुंह में रखने के अलावा एक मिनट में 73 अंगूर खाकर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

इसके अलावा वह अपने भाई के साथ मिलकर भी एक रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं जिसमें उन्होंने 30 सेकंड में आंखों पर कपड़ा बांध कर सबसे ज्यादा पांसे उठाए थे। इसके अलावा वह अपना खुद का ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं जिसमें उन्होंने अपने भाई मनीष के साथ मिलकर सबसे कम समय में संतरे छील कर खाने का रिकॉर्ड बनाया था। 

यहां देखें नए रिकॉर्ड का वीडियो-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gunness World Record, Candles, In Mouth
OUTLOOK 23 October, 2017
Advertisement