Advertisement
07 December 2016

होशियार पौधे सीखते हैं नई आदतें : अध्ययन

होशियार पौधे सीखते हैं नई आदतें : अध्ययन | google

यूनिवर्सिटी आॅफ वेस्टर्न आॅस्‍ट्रेलिया के नेतृत्व में किए गए इस अध्ययन में यह साबित किया गया है कि पौधे सहचारी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम हैं। शोधकर्ता पावलोव द्वारा कुत्तों पर किए गए प्रयोगों से प्रेरित थे। पावलोव का अध्ययन व्यवहार संबंधी शोधों के इतिहास में सबसे प्रमुख अध्ययनों में से एक है। इस अध्ययन ने दिखाया था कि अनुकूलन का इस्तेमाल करते हुए व्यवहार में बदलाव लाया जा सकता है।

व्यवहार संबंधी विभिन्न प्रयोगों के बाद दल ने इस बात के साक्ष्य पेश किए कि पौधे किसी एक घटना के घटने और अन्य के पूर्वानुमान के बीच के खास जुड़ाव को समझ सकने में सक्षम हैं।

विश्वविद्यालय के सेंटर फाॅर एवोल्यूशनरी बायोलाॅजी की प्रोफेसर मोनिका गैगलियानो ने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए। उन्होंने इन पौधों को वाई-आकार के एक ढांचे में रख दिया। इसमें यह देखना था कि किसी दिशा विशेष से प्रकाश आने पर पौधे कैसा व्यवहार करते हैं।

Advertisement

परिणामों में पाया गया कि पौधे एक बार प्रकाश के हटाए जाने पर अपनी वृद्धि के लिए सबसे सही दिशा चुनना सीख गए थे। यह अध्ययन साइंटिफिक रिपोर्टस नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया। भाषा एजेंसी 

TAGS: पौधे, अध्‍ययन, पर्यावरण, खास, गुण, घटनाएं, incident, plant, study, climate, incident
OUTLOOK 07 December, 2016
Advertisement