Advertisement
08 March 2018

विश्व महिला दिवस को इस खास अंदाज में मना रहा है गूगल, पेश की 12 बेमिसाल कहानियां

File Photo

हमेशा की तरह इस बार भी सर्च इंजन गूगल ने विश्व महिला दिवस पर अपने होम पेज पर एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल के इस रंग-बिरंगे डूडल में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों की महिलाओं की कहानियां बताई गईं हैं।

गूगल ने यह डूडल 7 मार्च की शाम को ही रिलीज कर दिया था। गूगल ने इसके लिए दुनियाभर के 12 आर्टिस्ट्स की 12 ऐसी कहानियों को पेश किया है। जो एक महिला के रूप में उनके अनुभवों को बताती हैं। इन कहानियों में दुनिया की इन 12 महिला आर्टिस्ट्स ने वो कहानियां बयां की हैं, जिन्होंने किसी ना किसी तरह उनकी जिंदगी पर असर डाला है।

गूगल ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, 'प्रत्येक आर्टिस्ट ने तस्वीरों को कहानी के रूप में पिरोया है। इसमें कोई एक पल, कोई व्यक्ति या कोई इवेंट शामिल हो सकता है जिसने एक महिला के रूप में उनकी जिंदगी को प्रभावित किया हो।'

Advertisement

डूडल के बारे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गूगल प्रोजेक्ट हेड अलीसा ने लिखा कि हमें उम्मीद है कि शब्दों और तस्वीरों के जरिए हम ऐसी कहानी कह पाएं हैं, जो इस दिन की स्पिरिट को सार्थक करती है।

गूगल ने इसे 80 भाषाओं में प्रस्तुत किया है, जिससे महिला सशक्तिकरण के लिए लोग प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही गूगल ने एक हैशटैग #herstoryourstory को भी चला रहा है।

इन 12 महिलाओं के सम्मान में गूगल ने बनाया डूडल-

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: International Womans Day, Google, Doodle
OUTLOOK 08 March, 2018
Advertisement