Advertisement
04 May 2017

जानिए, आखिर क्यों भौतिकविद् स्टीफन हॉकिंग ने कहा, सौ साल बाद छोड़ दें धरती

google

बीबीसी की डॉक्यूमेंटरी ‘एक्पेडिशन न्यू अर्थ’ में हॉकिंग और उनके छात्र रहे क्रिस्टोफ गलफर्ड इस बात की पड़ताल करते नजर आएंगे कि मनुष्य बाहरी दुनिया में कैसे रह सकते हैं। इसी डॉक्यूमेंटरी में हॉकिंग ने दावा किया है कि धरती पर रहने का वक्त खत्म हो रहा है। बचे रहने के लिए मानव जाति को किसी दूसरे ग्रह पर व्यवस्था तलाशनी होगी। यह डॉक्यूमेंटरी बीबीसी के विज्ञान आधारित शो ‘टूमारोज वर्ल्ड’ का हिस्सा है।

द टेलीग्राफ के मुताबिक, शो में लोगों से ब्रिटेन के महान अविष्कारों के बारे में पूछा जाएगा। इसमें लोगों से यह पूछा जाएगा कि किस अविष्कार ने उनके जीवन को सर्वाधिक प्रभावित किया।

गौरतलब है कि पिछले महीने भी हॉकिंग ने चेताया था कि तकनीकी विकास के साथ मिलकर मानव की आक्रमाकता ज्यादा खतरनाक हो गई है। यही प्रवृति परमाणु या जैविक युद्ध के जरिए हम सबका विनाश कर सकती है। उनका कहना था कि एक वैश्विक सरकार ही हमें इससे बचा सकती है। मानव बतौर प्रजाति जीवित रहने की योग्यता खो सकता है।

TAGS: भौतिकविद् स्टीफन हॉकिंग, चेतावनी, सौ साल, मानवजाति, जीवन, मुश्किल, physicist Stephen Hawking, hundred years, leave, earth
OUTLOOK 04 May, 2017
Advertisement