Advertisement
24 April 2018

ब्रिटिश शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया बेटे को जन्म

File Photo

ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। यह उनकी तीसरी संतान है और महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र है। जो शाही गद्दी का पांचवां हकदार होगा। 

केंसिंगटन पैलेस की तरफ से बताया गया कि मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। विलियम (35) और केट (36) ने अप्रैल 2011 में शादी की थी। यह शिशु शाही गद्दी के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में पांचवें स्थान पर होगा। पैलेस ने बताया कि जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शिशु का जन्म सोमवार को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर एक मिनट पर हुआ।

Advertisement

यह शिशु शाही गद्दी के लिए उम्मीदवारी की दौड़ में पांचवें स्थान पर होगा। इस दौड़ में उसके आगे उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जार्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं। हालांकि, उसने अपने चाचा प्रिंस हैरी को एक स्थान नीचे छठे नंबर पर धकेल दिया है। 

केट को सोमवार को लंदन के सेंट मेरी हॉस्पिटल के लिंडो विंग में भर्ती कराया गया था। वहीं उनकी अपनी पहली दो संतानें भी जन्मीं थ्‍ाीं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Prince William, Kate Middleton, blessed with, baby boy
OUTLOOK 24 April, 2018
Advertisement