Advertisement
22 May 2017

OMG: देखिए कैसे Sea Lion इस लड़की को जबड़ों में दबा ले गया!

you tube

कनाड़ा के पश्चिमी तट पर लोग समुद्री जीवों के लिए खाने की चीजें पानी में फेंक रहें थे। वहां एक लड़की भी मौजूद थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के पहले लड़की Sea Lion को देखकर खुश हो रही है। लेकिन जैसे ही वह पानी की तरफ पीट करके डॉक पर बैठती है तो सी लॉयन उस पर हमला कर देता है।

अचानक सी लॉयन पानी से उछला और देखते ही देखते लड़की को अपने जबड़ों में दबोचकर पानी में खींच ले गया। इतने में ही वहां चीख पुकार होने लगी।इस डरा देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।  

हालांकि वहां मौजूद एक शख्स ने देखते ही देखते पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने हिम्मत दिखाते हुए लड़की को सी लॉयन के जबड़ों से छुड़ा लिया। इस तरह लड़की की जान बच गई। 20 मई को यह वीडियो यूट्यूब पर डाला गया था। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इसके पहले भी सी लॉयन लोगों को हमला करते रहे हैं।

Advertisement

 

 

सी लॉयन

सी लॉयन सील की तरह दिखने वाला एक भारी भरकम समुद्री जीव है। इसका वजन 860 पौंड तक होता है। साथ ही करीब 6 फीट लंबा होता है। अमेरिका और कनाडा में पहले भी इस तरह के हमले होते रहे हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: sea lion attack, sea lion, canada, viral video
OUTLOOK 22 May, 2017
Advertisement