Advertisement
23 August 2017

यह है दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, वजन 153 किलो

इस समोसे का चर्चा में बने रहने का कारण कोई और नहीं बल्कि उसका आकार है। दरअसल, यह समोसा थोड़ा हटकर है। मंगलवार को इंग्लैंड की राजधानी लंदन में दुनिया के सबसे बड़े समोसे को लोगों ने देखा, जिसका वजन 153.1 (337.5 पाउंड) किलोग्राम है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मेगा समोसे को पूर्वी लंदन के एक मस्जिद में तैयार किया गया था, मुस्लिम समुदाय के लोगों की भलाई के लिए काम करने वाले संगठन ने इसका निर्माण किया था। समोसे को बनाने के दौरान मस्जिद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मचारी वहां मौजूद रहे।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कर्मचारी प्रवीण पटेल ने इस समोसे के बारे में बताया कि इस मेगा समोसे को बनाने में सारे नियमों का पालन किया गया। इसका स्वाद चखने के बाद कर्मचारी ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा होने का खिताब दे दिया।

Advertisement

दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाने की पूरी प्रकिया को संभालने वाले 26 वर्षीय प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद इस्लाम ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल ही नया अनुभव था। पहले तो वे घबराए हुए थे, लेकिन सब कुछ सफलता पूर्वक हो जाने से वे काफी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े समोसे का स्वाद चखने के एवज में हुई कमाई मुस्लिम समाज के लोगों की तरक्की पर खर्च किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले इंग्लैंड में ही साल 2012 में ब्रैडफोर्ड कॉलेज 110.8 किलो का समोसा तैयार किया गया था। इस बार मस्जिद के लोगों ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: world, largest, samosa, 153 kilos
OUTLOOK 23 August, 2017
Advertisement