Advertisement
03 May 2018

दहेज उत्‍पीड़न का आरोप झेला, फल बेचे और बन गया वकील

दहेज प्रताड़ना का आरोप झेला, फल बेचे और बन गया वकील

उत्तराखंड के हल्द्वानी में फल बेचने वाले धर्मेन्द्र कुमार की कहानी फिल्मी पटकथा से अलग नहीं लगती। धर्मेन्द्र हद्वानी में फल की रेहड़ी लगाते हैं।

वह मूलतः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले हैं। फल बेचते हुए उन्होंने बीच में समय निकाल कर पढ़ाई की और अब वह लॉ कॉलेज के आखरी सेमेस्टर में हैं।

रूद्रपुर विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज से कुमार ने लॉ की डिग्री की है। कुछ साल पहले कुमार को दहेज प्रताड़ना के केस से गुजरना पड़ा था। तब उस अनुभव से गुजरने के बाद कुमार ने ठान लिया कि वह वकील बनेंगे और दूसरों को जल्द न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।

TAGS: uttarakhand, fruit vendor, lawyer, उत्तराखंड, फल विक्रेता, वकील
OUTLOOK 03 May, 2018
Advertisement