Advertisement
05 October 2017

एमएस धोनी की नकल कर रहा उनका डॉग, देखें वीडियो

एमएस धोनी की नकल कर रहा उनका डॉग, देखें वीडियो | File Photo

सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह अपने डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में डॉग धोनी की कॉपी करता नजर आ रहा है।

इन दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपने गृहनगर रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। डॉग के साथ मस्ती करने वाले इस वीडियो को धोनी की पत्‍नी साक्षी ने ‘वर्ल्ड एनिमल डे’ के अवसर पर अपने इंस्‍टाग्राम एकाउंट पर साझा किया। इस वीडियो में धोनी जो कुछ भी कर रहे हैं, यह डॉग भी उसकी हूबहू कॉपी कर रहा है।

 

#belgiummalinois #sam ‘s mirroring talent !

TAGS: VIDEO, MS Dhoni, plays, Dog, Home
OUTLOOK 05 October, 2017
Advertisement