Advertisement
03 March 2015

खूबसूरती का खुमार

खूबसूरती का खुमार | गूगल

पूरे भारत से चुनी हुई प्रतिभागी मुंबई पहुंच गई हैं। ये सुंदरियां मुंबई में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेंगी। मुंबई आने से पहले कई चरणों से इन सुंदरियों को गुजरना पड़ा है। आयोजकों ने भारत को कई जोन में बांट कर क्षेत्रीय स्तर तक की प्रतिभागियों को भी इसमें भाग लेने का मौका दिया। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चैन्नई जैसे महानगरों के अलावा इस बार प्रतिभागियों के लिए छोटे शहरों में भी भाग लेने के लिए वहां स्थानीय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। अब इन बड़े, छोटे और मंझौले शहरों से चुनी यह प्रतिभागी मुंबई में होने वाले फाइनस में हिस्सा लेंगी।

TAGS: मिस इंडिया कॉन्टेस्ट, मिस इंडिया, मुंबई, बोलती तस्वीर
OUTLOOK 03 March, 2015
Advertisement