Advertisement
03 May 2017

अब महिलाएं तलाक मामले से निपटने को खुद हो रही तैयार

अब महिलाएं तलाक मामले से निपटने को खुद हो रही तैयार | google

तीन तलाक का मामला इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि किसी भी महिला के लिए इसे सहन कर पाना काफी मुश्किल हो गया है। शादी में बीफ न मिलने और दहेज न मिलने जैसे कारणों को लेकर आए दिन शादियां टूटती नजर आ रही हैं। इन्ही सब कारणों से परेशान होकर बिहार की एक मुस्लिम महिला ने अपने पति के 'तलाक, तलाक, तलाक' कहने पर अपनी चप्पल से उसे (पति) को पीटने लग गई।                                                                                                                                                                                                                     यह घटना दरभंगा जिले के नवतोलिया गांव की है। इस गांव के निवासी मोहम्मद महफूज अपनी पत्नी से ज्यादा दहेज ना मिलने की वजह से काफी नाराज था। इसी नाराजगी में उसने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। दहेज की वजह से तलाक दिए जाने पर पत्नी ने स्थानीय थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई और पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया।

पुलिस ने मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन पति अपनी पत्नी को साथ ना रखने की बात पर अड़ा रहा और फिर से 'तलाक' कहने लगा। इतने पर पत्नी का सब्र टूट गया और उसने अधिकारियों के सामने ही पति की चप्पल से पिटाई शुरू कर दी।

इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी तीन तलाक के कई मामले सामने आए हैं। शादी में बीफ न परोसने से लेकर दहेज की मांग करने जैसे कारणों को लेकर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक का सामना करना पड़ा।  

Advertisement

गौरतलब है कि देश में तीन तलाक का मुद्दा इतना ज्यादा बढ़ता जा रहा है कि यह अब महिलाओं के सब्र को भी खत्म कर रहा है। एक ओर जहां मुस्लिम महिलाएं तीन तलाक को अपने अधिकारों का हनन बता रही हैं, वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस मुद्दे पर कानूनी हस्तक्षेप के पक्ष में नहीं है।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीन तलाक को महिलाओं के खिलाफ बताते हुए इस विषय पर मुस्लिम समाज और राजनेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की अपील की थी।

TAGS: तीन तलाक, महिलाएं, निपटने, तैयार, Triple Talaq, women, ready to tackle, divorce case
OUTLOOK 03 May, 2017
Advertisement