Advertisement
09 January 2024

पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को तैयार 'आप'; अभी 'सीटों' पर चर्चा नहीं

पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन को तैयार 'आप'; अभी 'सीटों' पर चर्चा नहीं

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब सहित पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है और पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि अब तक चर्चा सकारात्मक रही है। गौरतलब है कि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय नहीं हो सका है। 

बता दें कि आप और कांग्रेस, इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर सोमवार को चर्चा की। 

गोपाल राय ने कहा, "दोनों पार्टियों के बीच (सीट-बंटवारे) बातचीत शुरू हो गई है। हमने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गोवा और गुजरात में गठबंधन में चुनाव लड़ने पर अपना रुख बरकरार रखा है। अब तक सकारात्मक चर्चा हुई है।" 

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि पार्टी किन सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, आप नेता ने कहा कि इन राज्यों में विशिष्ट सीटों पर "कोई चर्चा नहीं" हुई।

लाज़मी है कि दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में है। दोनों राज्यों में कांग्रेस इकाइयां आप के साथ किसी भी तरह के समझौते के विरोध में हैं। पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन में चुनाव लड़ने को लेकर खुलेआम बयानबाज़ी हो रही है।

उन्होंने कहा, "हम गठबंधन में चुनाव लड़ना चाहते हैं। अगली बैठक में सीटों को लेकर बातचीत होगी। जब हम गठबंधन में हैं तो हमें आधिकारिक रुख अपनाना होगा। इसके लिए (आधिकारिक रुख) दोनों पार्टियां तय करेंगी।" 

कांग्रेस और आप ने सोमवार को पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों में लोकसभा चुनावों के लिए सीट बंटवारे की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने भारत के विपक्षी गुट के दो प्रमुख घटकों के बीच व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए फिर से मिलने का फैसला किया।

TAGS: Aam Aadmi party AAP, congress, alliance, India bloc, five states, electoral alliance
OUTLOOK 09 January, 2024
Advertisement