Advertisement
15 September 2015

आप ने भारती से आत्मसमर्पण करने को कहा

सूत्रों ने कहा कि पार्टी भारती से नाखुश है क्योंकि उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। आप नेता आशुतोष ने कहा, ‘हम उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने की सलाह देते हैं।’

इस बीच, पार्टी सूत्रों ने कहा कि भारती का बातचीत के लिए उपलब्ध नहीं होना गलत संदेश दे रहा है क्योंकि आप का रूख है कि दिल्ली पुलिस उसके विधायकों को गिरफ्तार करके उन्हें परेशान कर रही है।

आप के तीन विधायकों पूर्व विधि मंत्री जितेंद्र तोमर, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। अगर भारती को गिरफ्तार किया जाता है तो वह बीते चार महीने में गिरफ्तार होने वाले आप के चौथे विधायक होंगे।

Advertisement

मालवीय नगर के विधायक ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कल एक स्थानीय अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी और उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Somnath Bharati, Delhi Police, Domestic Violence, AAP, जितेंद्र तोमर, मनोज कुमार, सुरेंद्र सिंह
OUTLOOK 15 September, 2015
Advertisement