Advertisement
05 July 2021

करीब 3 साल बाद लालू यादव आज आरजेडी के नेताओं- कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू, तेजस्वी ने की खास अपील

लगभग तीन वर्षों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव आज अपने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से रूबरू होंगे। राष्ट्रीय जनता दल के 25 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को लालू यादव दिल्ली से संबोधित करेंगे।

बता दें कि पटना में कोरोना गाइडलाइंस अभी भी लागू हैं लिहाजा वहां भी पार्टी कार्यालय में सीमित संख्या में नेताओं को आमंत्रित किया गया हैं। राजद आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पहले मनाएगी उसके बाद पार्टी के स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस सिल्वर जुबली स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया जा रहा है। सभी लोगों में जोश और उत्साह है। सभी को इस बात से ऊर्जा मिलेगी कि तीन सालों के बाद हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सभी को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के गरीबों में, 12 करोड़ जनता में एक उम्मीद की किरण दिख रही है। यह स्थापना दिवस बिहार की राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी।

Advertisement

वहीं रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के विचारों पर चलते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम लोगों के विश्वास ने राजद को प्रदेश में नंबर वन पार्टी बनाया है। अब सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: लालू प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल, आरजेडी, राजद स्थापना दिवस, तेजस्वी यादव, राम विलास पासवान, Lalu Prasad Yadav, Rashtriya Janata Dal, RJD, RJD Foundation Day, Tejashwi Yadav, Ram Vilas Paswan
OUTLOOK 05 July, 2021
Advertisement