Advertisement
13 March 2022

कांग्रेस की हार के बाद फिर एक्टिव हुआ जी-23, पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक का नाम सुझाया

प्रतीकात्मक तस्वीर

कांग्रेस कार्य समिति रविवार शाम को हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में हार पर चर्चा करने के लिए तैयार है। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के भीतर असंतुष्ट समूह, जी 23 ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक के नाम का सुझाव दिया है।हालांकि इसे स्वीकार्य नहीं किया गया है।

जी-23, जिसमें आनंद शर्मा, गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल जैसे नेता शामिल हैं ने पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए मुकुल वासनिक के नाम का सुझाव दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। जी-23 ग्रूप ने यह भी कहा कि पार्टी के नए अध्यक्ष को उसी तरह से पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए जैसा कि 2000 की शुरुआत में सोनिया गांधी ने किया था।

सूत्र जो स्वयं जी-23 का हिस्सा बताया जा रहा है ने एनएनआई से कहा, "हालांकि सोनिया गांधी (अंतरिम) अध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी एक तरह से केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला द्वारा चलाया जा रहा है। उन पर कोई जवाबदेही तय नहीं है।" सूत्र ने कहा, "राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं हैं। लेकिन वह पर्दे के पीछे से काम करते हैं और निर्णय लेते हैं। वह खुलकर संवाद नहीं करते हैं। हम पार्टी के शुभचिंतक हैं, दुश्मन नहीं।"

Advertisement

आपको बता दें कि मुकुल वासनिक को उनके सांगठनिक और प्रशासनिक कौशल के लिए जाना जाता है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं। उनके घर में हमेशा से पारिवारिक माहौल रहा है और उनके पिता बालकृष्ण वासनिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे और तीन बार सांसद रहे थे। मुकुल को दो पूर्व प्रधानमंत्री, नरसिम्हा राव और डॉ. मनमोहन सिंह के साथ काम करने का अनुभव भी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: G-23, Congress, Rahul Gandhi, Sources, Gulam Nabi Aazad, Kapil Sibbal, Mukul Vasanik
OUTLOOK 13 March, 2022
Advertisement