Advertisement
31 January 2022

'मंत्री बनना और मुख्यमंत्री बनना दोनों अलग है', सिद्धू को लेकर अमरिंदर सिंह का तंज

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ पटिलाया के एक पूर्व मेयर को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बीच पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दो सीटों से चुनाव लड़ने पर तंज किया है।

इस दौरान अमरिंदर ने कहा कि सभी जानते हैं कि चन्नी की लड़ाई सिद्धू के साथ है, तो वे लड़ते रहें। किसी को घबराहट होती है तभी वो और किसी सीट से लड़ता है। पंजाब को सुरक्षित सरकार की जरुरत है। मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि सिद्धू की पॉजिशन कमजोर हो गई है जो पहले थी वो नहीं रही है। मंत्री बनना और मुख्यमंत्री बनना दोनों अलग है...एक मंत्रालय चलाना अलग है और सरकार चलाना अलग, चन्नी की एक लीमिट है और वो उस लीमिट तक पहुंच चुका है, वे उससे ज़्यादा नहीं जा सकता।

बता दें कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए करीब सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, Punjab Assembly Elections, Assembly Elections 2022, Chief Minister Charanjit Singh Channi, Capt Amarinder Singh
OUTLOOK 31 January, 2022
Advertisement