Advertisement
17 April 2021

अमित शाह के सीट जीतने के 13 राज्यों में दावे हुए गलत, टीएमसी बोली बंगाल में इतनी मिलेंगी सीटें

File Photo

पश्चिम बंगाल विधानसभा का पांचवा चरण का मतदान जारी है। इस चुनाव में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे की टक्कर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं और चुनाव में दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। इस बात पर राज्य के वित्त मंत्री और टीएमसी नेता अमित मित्रा ने तंज कसा है। 

बंगाल के वित्त मंत्री अमित मित्रा ने कहा है कि 13 राज्यों में उनका ट्रैक रिकॉर्ड क्या रहा है? उनको नंबर गलत मिला। 13 राज्यों में बीजेपी 2019 के बाद से खराब प्रदर्शन कर रही है। उदाहरण के लिए दिल्ली को लें, उन्होंने कहा कि वे 70 में से 45 सीटें जीतने जा रहे हैं। वे कितने जीते? महज 8 सीटें। दरअसल, हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अमित मित्रा ने ये बाते कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड को ही लीजिए, अमित शाह ने कहा कि वे 81 में से 65 सीटें जीतेंगे। उन्होंने कितने जीते? सिर्फ 25। 

आगे अमित मित्रा ने कहा कि इसके बाद आप हरियाणा को देखे तो उन्होंने कहा था कि उनको दो तिहाई बहुमत मिलने जा रहा है। क्या उनको उतना मिला? नहीं। उसी तरह से छत्तीसगढ़ में उन्होंने कहा कि कि वे पूरी सीट जीतने जा रहे हैं, वे कितने जीते? 19 में से 15।  

Advertisement

अमित मित्रा ने कहा कि अमित शाह जितनी सीटों का दावा करते हैं उससे केवल 35 से 40 फीसदी ही सीटें भाजपा को मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी सीटें नहीं मिली और वहां चुनाव हार गए। मध्य प्रदेश की भी यही कहानी थी। शाह जितनी सीट के बारे में कहते उसकी 35 से 40 फीसदी सीटें ही मिलती है। यहां के लिए उन्होंने 200 कहा है तो मुख्यमंत्री बिल्कुल सही हैं। यदि मित्रा के दावों को देखे तो भाजपा को इस बार सिर्फ 80  सीटें हीं मिलेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Amit Shah, BJP, West Bengal Election, अमित शाह, बीजेपी, पश्चिम बंगाल चुनाव
OUTLOOK 17 April, 2021
Advertisement