Advertisement
31 March 2015

राहुल की छुट्टियों पर भाजपा की चुटकी

संजय रावत

22 फरवरी से अचानक राहुल गांधी छुट्टी पर चले गए। कहां गए क्या कर रहें हैं यह कांग्रेस के नेताओं को भी नहीं पता। बस कांग्रेस यह कह रही है कि राहुल छुट्टी पर हैं।
राहुल की छुट्टी पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर चुटकी लेते हुए कहते हैं कि चंद्र ग्रहण कब होगा इसकी भविष्यवाणी तो की जा सकती है लेकिन कांग्रेस उपाध्यक्ष अवकाश से कब वापस आएंगे, इसकी नहीं। जावडेकर कहते हैं कि राहुल कब अवतरित होंगे इसका कोई अंकगणित नहीं है। अब कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के भूमि अध्यादेश के खिलाफ 19 अप्रैल को यहां आयोजित किसान रैली में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं सहित राहुल गांधी भी हिस्सा लेंगे।
यह रैली इस बारे में महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि यह संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के प्रारंभ होने से एक दिन पहले आयोजित हो रही है। इस अध्यादेश के खिलाफ लगभग पूरा विपक्ष एकजुट नजर आ रहा है। विपक्ष का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण विधेयक किसान विरोधी और काॅरपोरेट के पक्ष में है।

TAGS: कांग्रेस, भूमि अधिग्रहण विधेयक, राहुल गांधी, किसान रैली, भाजपा, प्रकाश जावडेकर
OUTLOOK 31 March, 2015
Advertisement