Advertisement
01 November 2017

हिमाचल प्रदेश: जानिए, किस पार्टी में हैं ज्यादा करोड़पति कैंडिडेट

Demo Pic

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ गए हैं। इस मौसम में ठण्डे प्रदेश का राजनीतिक तापमान हर दिन बढ़ रहा है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने राज्य के करोड़पति उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

एडीआर द्वारा हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए 338 उम्मीदवारों की संपत्ति का विश्लेषण किया गया है। एडीआर के अनुसार, इन उम्मीदवारों में 158 उम्मीदवार करोड़पति हैं। यानी कुल उम्मीदवारों में से 47 प्रतिशत उम्मीदवार ऐसे हैं जो करोड़पति हैं।

इस सूची में कांग्रेस में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या अधिक है। कांग्रेस के कुल 68 प्रत्याशियों में से 59 उम्मीदवारों की सम्पत्ति करोड़ो में है। कांग्रेस के कुल उम्मीदवारों के 87 फीसदी करोड़पति हैं।

Advertisement

वहीं भारतीय जनता पार्टी के 47 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इसके अनुसार भाजपा उम्मीदवारों के 69 फीसदी करोड़पति हैं। बहुजन समाज पार्टी ने अपने 42 उम्मीदवार घोषित किए हैं, इनमें से 6 की संपत्ति करोड़ों में है। वहीं सीपीएम के कुल 14 उम्मीदवार में 3 करोड़पति हैं।

 

TAGS: Himachal Pradesh, Millionaire Candidates, BJP, CONGRESS, BSP
OUTLOOK 01 November, 2017
Advertisement