Advertisement
24 December 2017

जयराम ठाकुर के नाम पर लगी मुहर, संभालेंगे हिमाचल की कमान

ANI

आखिरकार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। कई नामों पर चर्चाओं के बाद पार्टी ने जयराम ठाकुर को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। शिमला में भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद ये घोषणा की गई।


गुजरात-हिमाचल में जीत के बाद भाजपा मुख्यमंत्री घोषित करने में लगी हुई थी। गुजरात में पार्टी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के नामों का ऐलान पहले ही कर दिया गया था , जबकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर जद्दोजहद जारी थी। दरअसल  चुनाव से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेम कुमार धूमल को सीएम प्रत्याशी घोषित कर दिया था। उनकी अगुवाई में पार्टी ने स्पष्ट बहुमत तो पा लिया, लेकिन धूमल खुद अपनी सीट बचाने में नाकाम रहे। जिसके बाद सीएम बनाने को लेकर बहस तेज हो गई।

Advertisement

सीएम की रेस में प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर और जेपी नड्डा का नाम प्रमुखता से चल रहा था। धूमल भले चुनाव हार गए। लेकिन धूमल के समर्थक उन्हें सीएम बनाने की मांग पर अड़े हुए थे। 

इस बैठक में दोनों पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा हिमाचल प्रदेश के सभी भाजपा लोकसभा और राज्यसभा सांसद पहुंचे थे। साथ ही प्रेम कुमार धूमल ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

कौन हैं जयराम?

जयराम ठाकुर पांचवी बार विधायक बने हैं। उन्होंने मंडी के सिराज विधानसभा से जीत दर्ज की है। ठाकुर ने 1998 में अपना पहला चुनाव जीता था। ठाकुर हिमाचल सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Nadda, Jairam, Dhumal, Himachal, CM, decide, BJP
OUTLOOK 24 December, 2017
Advertisement