Advertisement
22 February 2016

अन्य राज्यों में भी पहुंची जाट आरक्षण की आंच भाजपा नेताओं की बढ़ी चिंता

पीटीआई

भाजपा के एक शीर्ष नेता के मुताबिक हरियाणा में पार्टी की सरकार है और इसका असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी पड़ सकता है। अगर भाजपा ने जल्द कोई रास्ता नहीं निकाला तो जाटों का पार्टी से मोंह भंग हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा को जाटों का पूरा समर्थन मिला था। वहीं हाल में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत हुई। इसे लेकर पार्टी मान रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में होगी। लेकिन समय रहते कोई हल नहीं निकला तो इसका नुकसान हो सकता है।

सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जाट नेताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर हरियाणा में जाट आरक्षण का समर्थन किया। इसे लेकर माना जा रहा है कि आरक्षण की आंच से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती भी सुलग सकती है।  वहीं राजस्थान के भरतपुर में जाटों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया और सरकारी बसों में आग लगाने का भी प्रयास किया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: जाट आरक्षण, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मुद्दा, राजनीति, भाजपा, राजस्थान
OUTLOOK 22 February, 2016
Advertisement