Advertisement
17 March 2015

मनमोहन सिंह की बढ़ेगी सक्रियता

त्रिभुवन तिवारी

मनमोहन सिंह के दौसा जाने से बुरी तरह से गुटों में बंटी कांग्रेस एकजुट दिखाई दी। अलग-अलग गुटों में बंटे कांग्रेसी नेता एक जगह दिखाई दिए, जो राजस्थान में बेहद दुर्लभ दृश्य है। नवल किशेर शर्मा की पुण्यतिथि पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सी.पी. जोशी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की टीम के भरोसेमंद सदस्य सचिन पायलेट मौजूद थे। इससे पहले जयपुर में भी मनमोहन सिंह के साथ राजस्थान के कांग्रेसी नेताओं ने एक घंटे बैठक की। खबर है कि इस बैठक में राजस्थान की राजनीति में कांग्रेस को ज्यादा आक्रामक ढंग से सक्रिय करने की योजना बनाई गई।

खबर है कि मनमोहन सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय करने की योजना बनाई जा रही है। इसकी शुरुआत कांग्रेस ने राजस्थान से की है और जल्दी ही दिल्ली-हरियाणा में भी कई कार्यकम्रों में उनकी उपस्थिति देखी जाएगी।   

TAGS: मनमोहन सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री, कांग्रेस, सक्रियता
OUTLOOK 17 March, 2015
Advertisement