Advertisement
14 January 2017

सपा में टकराव से दूसरे दलों में जगह तलाश रहे पार्टी के कई चेहरे

सपा छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले अशोक प्रधान

अशोक प्रधान पहले भाजपा में ही थे लेकिन साल 2014 में वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। समाजवादी पार्टी में मचे बवाल के बाद पार्टी के कई और नेता भारतीय जनता पार्टी या बहुजन समाज पार्टी में जगह तलाश रहे है। भाजपा ने अभी चुनाव को लेकर पत्‍ते नहीं खोले है। बताया जा रहा है कि पार्टी अभ्‍ाी समाजवादी पार्टी का अंदरुनी गुणा भाग देख रही है। अगर कुछ बड़े नेता भाजपा में आते हैं तो उसके बाद ही टिकट पर फैसला होगा। बताया जा रहा है कि सपा के कई विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।

भाजपा उम्‍मीदवारों का चयन मकर संक्रांति के बाद  करेगी। पार्टी को उम्‍मीद है कि इस बीच कई और नेता जुड़ सकते हैं। इससे पहले रालोद के एक विधायक भाजपा से जुड़ चुके हैं। कुछ और नामों को लेकर बात चल रही है। संभव है कि एक दो दिन में बड़े फैसले हो जाएं।  

TAGS: सपा, भाजपा, कांग्रेस, अशोक प्रधान, टकराव, विधानसभा चुनाव
OUTLOOK 14 January, 2017
Advertisement