Advertisement
08 August 2017

10 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव आज, अहमद पटेल की अग्निपरीक्षा

FILE PHOTO

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरम है। राज्यसभा में गुजरात की 3, पश्चिम बंगाल की 6 और मध्यप्रदेश की 1 सीटों के लिए आज चुनाव हो रहा है। जिसमें अधिकतर लोगों की नजर गुजरात की सीटों पर है, क्योंकि कांग्रेस के कद्दावर नेता अहमद पटेल बनते बिगड़ते सियासी समीकरणों के बीच मैदान पर हैं। बता दें कि सभी नौ सीटों पर सांसदों का कार्यकाल 18 अगस्त को पूरा हो रहा है।

शाम 7 बजे तक नतीजे

राज्यसभा के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हो चुकी है जो शाम 4 बजे तक चलेगी। शाम 5 बजे मतगणना होगी और शाम 7 बजे तक परिणाम आ जाएंगे।

Advertisement

अहमद पटेल की अग्निपरीक्षा

कांग्रेस के कद्दावर नेता और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की आज अग्निपरीक्षा मानी जा रही है। दरअसल, गुजरात में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन तीन सीटों में से दो सीटों पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दावेदार हैं, साथ ही इनकी जीत भी पक्की मानी जा रही है। वहीं तीसरी सीट के लिए अहमद पटेल मैदान पर हैं लेकिन भाजपा ने उनके विरूद्ध उम्मीदवार खड़ा करके सियासी उथल-पुथल मचा दी है। साथ ही कांग्रेस पार्टी अपने विधायकों में टूट की वजह से भी परेशान है, जिसके चलते कांग्रेस को फूंक-फूंक कर कदम रखने पड़ रहे हैं। 

ये है गुजरात का गणित

गुजरात में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और बलवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। जबकि  कांग्रेस की ओर से अहमद पटेल उम्मीदवार हैं। संख्याबल के आधार पर जीत हार का अनुमान लगाएं तो भाजपा मजबूत स्थिति में है। वजीं कांग्रेस के अहमद पटेल को लेकर संशय बरकरार है। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं। जिनमें से  6 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद अब विधानसभा में कुल 176 विधायक बाकी हैं। इनमें भाजपा के 121 और कांग्रेस के 51 विधायक हैं। जीत के लिए सभी उम्मीदवार को 45 विधायकों का समर्थन जरूरी है। इस तरह विधायकों की संख्या के आधार  अमित शाह और स्मृति ईरानी की जीत पक्की मानी जा रही है।

वहीं कांग्रेस के अहमद पटेल को लेकर समीकरण समझने की कोशिश करें तो 51 विधायकों के आधार पर की जीत पक्की होनी चाहिए थी, लेकिन कांग्रेस विधायकों में टूट की वजह के   44 विधायक ही पक्के माने जा रहे हैं।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajya Sabha, election, 10 seats, today, Ahmad Patel, acid test
OUTLOOK 08 August, 2017
Advertisement