Advertisement
24 October 2015

भाजपा की मोदी आॅक्सीजन उनकी लोकप्रियता तक ही रहेगी : शिवसेना

पीटीआई

उद्धव ठाकरे की पार्टी ने भाजपा को सख्त संदेश देते हुए कहा कि उसकी दशहरा रैली यह संकेत देती है कि भविष्य शिवसेना का है और अगर जरूरत पड़ी तो वह अकेले आगामी लड़ाइयां (चुनाव) लड़ने को तैयार है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है, भाजपा को सत्ता के रूप में मोदी आॅक्सीजन मिली हुई है। यह आक्सीजन तब तब बना रहेगी जब तक उनकी लोकप्रियता बनी रहती है.. शिवसेना अपने विचारों, संघषोऱ्ं  और देशभक्ति पर कायम है। पार्टी ने हिन्दुत्व, देशभक्ति, महाराष्ट्र की अस्मिता और आम लोगों के जीवन से जुड़े मुद्दों पर अपना रूख कभी नहीं बदला। हमारा मत किसी भी कीमत पर नहीं बदलेगा।

TAGS: भाजपा, शिवसेना, सामना, सत्ता, राजनीति, bjp, shivsena, narendra modi, samana
OUTLOOK 24 October, 2015
Advertisement