Advertisement
08 May 2018

ओपिनियन पोल का निचोड़: कर्नाटक में सबसे आगे रहेगी कांग्रेस, लेकिन बहुमत से दूर

कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों का सियासी अभियान तेज है। कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस ने अपनी पूरी ताकत सूबे में झोंक दी है। सियासी दलों की ओर से चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए रैलियों और जनसभाओं के जरिए जनता तक अपनी बात पहुंचाई जा रही है। यहां सिद्धारमैया,  बीएस येदुरप्पा और कुमारस्वामी तीनों ही कुर्सी पर अपना दावा ठोंक रहे हैं।

इस बीच सत्ता के इस महासंग्राम में जनादेश को लेकर अटकलें भी लगाई जाने लगी है। कई न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने इसे लेकर सर्वे कराए हैं। इन सभी सर्वे के परिणाम काफी हैरान करने वाले हैं।

224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है। लेकिन लोकनीति सीएसडीएस, टाइम्स नाउ-वीएमआर और सीफोर के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत हासिल होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Advertisement

 

राजनीतिक दल

लोकनीति-CSDS

टाइम्स नाउ-VMR

सी फोर

भाजपा

84 सीट

89 सीट

63 से 73 सीट

कांग्रेस

97 सीट

91 सीट

118 से 128 सीट

जेडीएस

37 सीट

 40 सीट

29 से 36 सीट

 

 

 

 

 

 

लोकनीति-सीएसडीएस और एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में कर्नाटक में किसी को बहुमत नहीं मिल रहा है। कांग्रेस पहले नंबर पर और भाजपा दूसरे स्थान पर रह सकती है। जबकि जेडीएस सरकार बनाने में मुख्य भूमिका निभा सकता है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस को 97 सीट, भाजपा को 84 सीट  जेडीएस  को 37 सीट और अन्य को 4 सीटें मिलने की उम्मीद है।

इस चुनाव में 38 फीसदी वोट शेयर के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। बीजेपी को 33 फीसदी और जेडीएस को 22 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया।

अंग्रेजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ के सर्वे के अनुसार भी कर्नाटक में जनता किसी एक पर पूरा भरोसा नहीं जता रही है। इस पोल के अनुसार कांग्रेस को 91,  भाजपा को 89 और जेडीएस को 40 सीट मिलने की उम्मीद है। मतलब इसमें भी जेडीएस किंगमेकर बनता दिखाई दे रहा है। वोट शेयर की बात करें तो कांग्रेस को 38.6 फीसदी, भाजपा को 35.03 फीसदी और जेडीएस को 21.33 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है।

सर्वे एजेंसी सी फोर के आंकड़े भी काफी हैरान करने वाले हैं। सी फोर के ओपिनियन पोल में कांग्रेस सत्ता में वापसी करती दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस 118 से 128 सीट पा सकती है। जबकि भाजपा के खाते में 63 से 73 सीट और जेडीएस 29 से 36 सीट जा सकती है।

कुलमिलाकर सभी ओपिनियन पोल का निचोड़ यही है कि 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा हो सकता है। पोल के आधार पर कहा जा सकता है कि कांग्रेस और भाजपा के अकेले बहुमत हासिल न कर पाने पर जेडीएस ही निर्णायक भूमिका में रहेगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Summary, Opinion Polls, Congress, forefront, Karnataka, far from the majority, BJP, JDS
OUTLOOK 08 May, 2018
Advertisement