Advertisement
31 July 2021

अब नीतीश का 'तीर' किसके कमान- आरसीपी सिंह के बाद कौन होगा अध्यक्ष, ललन सिंह या कुशवाहा; जानिए, पूरी इनसाइड स्टोरी

फाईल फोटो

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह अब मोदी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद केंद्रीय मंत्री बन चुके हैं। ऐसे में अब नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आज यानी शनिवार शाम को हो सकता है। अब इसमें चर्चा जोरो पर है कि आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 'तीर' किसके कमान जाती है?

दो नाम लगातार चर्चा और खबर में है कि इसी दो नामों में से एक को कमान सौंपी जा सकती है। इसमें ललन सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है जबकि उपेंद्र कुशवाहा को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली में होने वाली इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे।

ललन सिंह लोकसभा में पार्टी के संसदीय बोर्ड के नेता हैं जबकि उपेंद्र कुशवाहा इस वक्त जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। कुशवाह ने अपनी पार्टी रालोसपा का विलय नीतीश की पार्टी जेडीयू में किया है।

Advertisement

मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले माना जा रहा था कि ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है लेकिन, इस मामले सिंह को निराशा हाथ लगी। और आरसीपी सिंह मंत्री बन बैठे। इसके बाद विपक्षी दलों ने नीतीश पर निशाना साधा। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने इसके ठीक बाद ललन सिंह से मुलाकात की। 

कहा ये जाने लगा कि आरसीपी सिंह को कोई एक पद ही रखना होगा। अब वो मंत्री बन चुके हैं इसलिए पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष किसी दूसरे को बनाया जाना चाहिए।

TAGS: जनता दल यूनाइटेड, जेडीयू, जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरसीपी सिंह, नीतीश कुमार, बिहार राजनीति, उपेंद्र कुशवाहा, Janata Dal United, JDU, JDU National President, RCP Singh, Nitish Kumar, Bihar Politics, Upendra Kushwaha
OUTLOOK 31 July, 2021
Advertisement