Advertisement
08 February 2025

दिल्ली में AAP की हार पर बोले अरविंद केजरीवाल, हम लोगों के जनादेश को बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमें जनता का फैसला स्वीकार है, बीजेपी को इस जीत पर बधाई, हम जनता के सुख-दुख में काम आते रहेंगे।

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं. जनता का जो भी फैसला है, हमें वो मंजूर है। हम लोगों के सुख-दुख में हमेशा काम आएंगे। क्योंकि हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं। हम राजनीति को एक जरिया मानते हैं, जिसके जरिए हम जनता की सेवा कर सकें, हम केवल एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि समाज सेवा भी करते रहेंगे। हमें जनता के सुख-दुख में इसी तरह काम आना है।

केजरीवाल ने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं। वे शानदार चुनाव लड़े, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने इस दौरान बहुत कुछ सहा लेकिन इस पूरे चुनाव के दौरान उन्होंने शानदार चुनाव लड़ा है. इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Arvind Kejriwal, AAP's defeat, Delhi Assembly Election Result
OUTLOOK 08 February, 2025
Advertisement