Advertisement
26 February 2022

बहराइच: सपा-भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, नौ गिरफ्तार, 15 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Twitter

यूपी में कल पांचवें चरण का मतदान होने को हैं और राज्य में माहौल गरमाता जा रहा है। बहराइच जिले के मटेरा विधानसभा क्षेत्र में नानपारा थानाक्षेत्र के खुदादात भारी गांव में एक ढाबे पर सपा एवं भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। पुलिस ने दोनों पक्ष के 11 नामजद एवं 10-15 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने कहा कि शुक्रवार शाम चुनाव प्रचार की समयावधि समाप्त होने के बाद रात करीब 11 बजे विनोद कुमार वर्मा उर्फ ददुआ बहराइच नानपारा मार्ग पर यादव ढाबा पर अपने समर्थकों के साथ खाना खाने गये थे और वही कुछ लोगों से उनकी झड़प हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और मारपीट में एक व्यक्ति को चोट पहुंची है। हिंसक विवाद में घटना में घायल विनोद वर्मा उर्फ ददुआ समाजवादी पार्टी टिकट पर नानपारा विधानसभा से चुनाव लड़ रही विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा के भतीजे हैं। वर्मा का आरोप है कि मारपीट में करीब दस सपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

Advertisement

हालांकि भाजपा प्रत्याशी अरूणवीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम प्रचार अवधि समाप्त होने के बाद जब उनके समर्थक वापस लौट रहे थे तब सपा विधायक के नशे में धुत भतीजे ने भाजपा समर्थकों को रास्ते में रोककर मारपीट की है और मारपीट में उनके (भाजपा) लोग घायल हुए हैं

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Tags- Bahraich, SP, BJP, Violent clash, nine arrested, 15 people booked
OUTLOOK 26 February, 2022
Advertisement