Advertisement
25 September 2021

अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप, बताया धन-बल की समर्थक और सामाजिक न्याय की विरोधी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि भाजपा ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में उनका हक नहीं देना चाहती है। उन्होंने भाजपा को शुरू से ही सामाजिक न्याय की विरोधी बताया। 

शनिवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "भाजपा सरकार ने लम्बे समय से चली आ रही ‘ओबीसी’ समाज की गणना की मांग को ठुकरा कर साबित कर दिया है कि वो ‘अन्य पिछड़ा वर्ग’ को गिनना नहीं चाहती है क्योंकि वो ओबीसी को जनसंख्या के अनुपात में उनका हक नहीं देना चाहती है। धन-बल की समर्थक भाजपा शुरू से ही सामाजिक न्याय की विरोधी है।"

Advertisement

इससे पहले भी गुरुवार को भाजपा को घेरे में लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा था कि यूपी सरकार गाय, गंगा और गड्ढे के मामले में फेल हैं। राज्य में अगले साल कई अन्य राज्यों के साथ फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम लोगों की भाजपा से काफी नाराजगी है इसलिए सपा को 400 सीटें मिलने जा रही हैं।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की 2022 की चुनावी जंग जीतने के लिए नई हवा है, नई सपा है का नारा दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अखिलेश यादव, जातिगत जनगणना, ओबीसी, भाजपा पर आरोप, समाजवादी पार्टी, Akhilesh Yadav, Caste Census, OBC, Accused BJP, Samajwadi Party
OUTLOOK 25 September, 2021
Advertisement