Advertisement
12 February 2024

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है। अब पार्टी को बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ दी। यह भी इन अटकलों के बीच हुआ कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में 65 वर्षीय आशिक चव्हाण ने कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप दिया।

चव्हाण का कांग्रेस से बाहर होना महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के पार्टी छोड़ने के कुछ दिनों बाद आया है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। वहीं, उसके बड़े नेता पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

TAGS: Congress big blow, former Maharashtra CM, ashok chavan, resignation, loksabha elections
OUTLOOK 12 February, 2024
Advertisement