Advertisement
27 December 2021

पंजाब चुनावों से पहले चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, नगरपालिका चुनावों में आप की शानदार एंट्री

पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले चंडीगढ़ नगरपालिका चुनावों में कांग्रेस को बड़ा झटका लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार एंट्री मारी है। पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भाजपा को हराने के लक्ष्य से जुटी कांग्रेस दोपहर के रूझान और नतीजों के हिसाब से तीसरे स्थान पर खिसक गई है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ में यह जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

पार्टी की धमाकेदार एंट्री में अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप  की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।'

चंडीगढ़ नगर निकाय चुनाव में आप ने 35 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है, भाजपा को 12 सीटें मिली हैं, कांग्रेस ने केवल आठ सीटें जीती हैं और उसे तीसरे स्थान पर धकेल दिया गया है, जबकि अकाली दल ने केवल एक सीट जीती है।

Advertisement

आप के राघव चड्ढा ने कहा कि चंडीगढ़ चुनाव ट्रेलर है, पंजाब में पूरी फिल्म होगी। चंडीगढ़ का मूड पंजाब का मूड है। सभी आप को वोट दे रहे हैं। शुरुआती रुझान साबित करते हैं कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मौका देने का फैसला किया है।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: अरविंद केजरीवाल, चंडीगढ़ में नगरपालिका चुनाव, आम आदमी पार्टी, पंजाब विधानसभा चुनाव, arvind kejriwal, municipal elections in chandigarh, aam aadmi party, punjab assembly elections
OUTLOOK 27 December, 2021
Advertisement