Advertisement
26 February 2025

बिहारः नीतीश कुमार ने कैबिनेट में सात नये चेहरों को शामिल किया, सभी भाजपा विधायक

बिहारः नीतीश कुमार ने कैबिनेट में सात नये चेहरों को शामिल किया, सभी भाजपा विधायक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए गठबंधन सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात विधायकों को शामिल किया।

पटना में राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जिबेश कुमार, संजय सरावगी, सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।
 
इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
 
इससे पहले दिन में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने अपनी पार्टी की ‘‘एक व्यक्ति, एक पद’’ की नीति के अनुरूप नीतीश कुमार मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। जायसवाल को पिछले साल जनवरी में जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल होने के बाद गठित नये मंत्रिमंडल में राजस्व और भूमि सुधार विभाग का प्रभार प्रदान किया गया था।

जायसवाल जुलाई, 2024 में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के स्थान पर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बनाये गये थे।

TAGS: Nitish kumar, Bihar cabinet extension, BJP, JDU, Bihar politics
OUTLOOK 26 February, 2025
Advertisement