Advertisement
31 August 2022

बिहार: विपक्षी दलों की आपत्ति के बाद कार्तिक कुमार से छिना कानून मंत्रालय, अब सीएम नीतीश ने दी ये जिम्मेदारी

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राजद के कार्तिक कुमार, जिन्हें महीने की शुरुआत में कानून विभाग दिया गया था, उनको एक आपराधिक मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर चल रहे विवाद के बीच गन्ना विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया।

राज्य कैबिनेट सचिवालय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि राजद नेता शमीम अहमद ने कुमार की जगह कानून मंत्री बनाया है।  पदोन्नति से पहले अहमद के पास गन्ना विभाग था।

विपक्षी भाजपा कुमार को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रही थी, उनका आरोप था कि 2014 के अपहरण मामले में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लंबित है।

Advertisement

सत्तारूढ़ महागठबंधन के घटक कांग्रेस और भाकपा-माले (लिबरेशन) ने भी नीतीश कुमार सरकार से कार्तिक कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।

  

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: RJD’s Kartik Kumar, law portfolio, sugarcane department, criminal case, Shamim Ahmad, Bihar
OUTLOOK 31 August, 2022
Advertisement