Advertisement
08 September 2021

भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी लिस्ट | पीटीआई

भारतीय जनता पार्टी ने 2022 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने आज यानी बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए लिस्ट भी जारी की गई है।

देखें विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रभारियों की लिस्ट-

-इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है।

Advertisement

-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी सौंपी है। उनके संग लॉके चटर्जी औऱ सरदार आरपी सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है।

-पंचाब विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत के साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

-गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बता दें कि अगले साल 2022 में देश में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन राज्यों में चुनाव हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में सभी राजनीतिक दलों ने ऐड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है।

TAGS: भारतीय जनता पार्टी, भाजपा, विधानसभा चुनाव, पांच राज्यों के चुनाव, उत्तर प्रदेश चुनाव, पंजाब विधानसभा चुनाव, चुनाव प्रभारियों की लिस्ट, Bharatiya Janata Party, BJP, Assembly Elections, Five State Elections, Uttar Pradesh Elections, Punjab Assembly Elections, List
OUTLOOK 08 September, 2021
Advertisement