Advertisement
19 October 2023

भाजपा का राहुल गांधी पर हमला, कहा- उन्हें ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करनी चाहिए

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शहजाद पूनावाला ने बुधवार को कहा कि राहुल गांधी को ‘‘भारत जोड़ो यात्रा के बजाय कांग्रेस जोड़ो यात्रा’’ शुरू करनी चाहिए और इसकी शुरुआत राजस्थान से होनी चाहिए। पत्रकारों से बात करते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान, मध्यप्रदेश और तेलंगाना में अपने नेताओं के बीच मतभेदों से जूझ रही है।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पूनावाला ने कहा कि भारत को एकजुट करने का काम वल्लभभाई पटेल ने किया था। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘राहुल जी को भारत जोड़ो यात्रा के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकालनी चाहिए और उन्हें इसकी शुरुआत राजस्थान से करनी चाहिए।’’

दूसरी तरफ, कल असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि पार्टी भाजपा को धर्मनिरपेक्षता न सिखाए क्योंकि इसकी आड़ में लव जिहाद, धर्मांतरण और हिंदुओं की हत्या को उचित नहीं ठहराया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए वह एक कानून लाने जा रहे हैं।

Advertisement

छत्तीसगढ़ के कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता ने भूपेश बघेल सरकार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि राज्य में लव जिहाद एवं धर्मांतरण की घटनाएं बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो ऐसे मुद्दे अगले स्तर तक पहुंच जाएंगे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rahul Gandhi, Congress, BJP Assembly Election, Bharat jodo yatra
OUTLOOK 19 October, 2023
Advertisement